Wednesday, July 22, 2009

वो जाते जाते...!!!



अश्कों की बरसात दे गएँ वो जाते जाते,
आहों की सौगात दे गएँ वो जाते जाते….!

दिल ने चाह था भर लेंगे उसे बाहों में,
आरजुओं की बौछार दे गएँ वो जाते जाते…..!

बढाया जो कदम मैंने उसे छूने के लिए,
रहो में कांटें बिखेर गएँ वो जाते जाते…..!

दुनिया से लड़ी मैं जिस की खातिर..,
हम ही पर वार कर गएँ वो जाते जाते…॥!

दी हैं जो सोगात प्यार से तुम ने हमे ...

दे जायेगे वो तुजे हम जाते जाते .....

पलक **PG**

1 comment:

Writer said...

दिल छू गएँ वो जाते जाते....