Thursday, May 13, 2010

लौट आओ .. !!!!!


धड़कते दिल के पैगाम सुनो आज.....

की एक मुद्दत हुई तुम्हे ये राज जताते हुए...

एक शाम मेरे नाम करो आज...

की एक अरसा हुआ तुझे पास बुलाते हुए...

हो सके तो मुझे एक महफ़िल देदो...

की उब चुके हैं उम्र यु ही तनहा बिताते हुए...

गर तुम आ सको तो लौट आओ मेरी जिंदगी में...

की ख़तम हो रहे हैं अब सब बहाना-इ-जिंदगी.. आजमाते हुए... पलक .... PG

Wednesday, May 12, 2010

प्यार किसे तुम कहते हो?


खामोश जुबां के लफ़्ज़ों में
कुछ पोशीदा सी बातें है

इन पोशीदा सी बातों में
कुछ चाहत की बरसातें हैं

इन बातों को हम मुद्दत से
सीने में छुपाये बैठे हैं

कुछ पाए बिना कुछ खो देना
ये प्यार में हम ने सीखा है

सूरज में, चाँद सितारों में
हर शय मैं तुम्ही को देखा है

ये प्यार नहीं तो तुम्ही कहो…
फिर प्यार किसे तुम कहते हो???


palak ( PG )

Thursday, May 6, 2010

ये तेरा एहसास ..!!!


संभाले ना संभले है मेरी आरजू
एक तेरे मिलने की आस बहुत

हैं मचलती साँसों के तकाजे कई
एक तेरी साँस का एहसास बहुत

हसरतों की अजी बात क्या पूछिये
सदियों तक रही इन की प्यास बहुत

मिल जाती अगर मांगने से हमें
वो मोहब्बत ना आती रास बहुत

तोहफा गुलाबों का किस किस से मिला
सदिओं महकता रहा यह एहसास बहुत

रुके थे लबों पर फ़साने कई
ख़ामोशी की अदा थी ख़ास बहुत

PG

Wednesday, May 5, 2010

आगोश......!!!!


आज बादलों को चाँद की आगोश मैं सोते देखा
तारों को भरी रात मैं रोते देखा

जिसे चाह एक मुद्दत बीतने तक
आज मैं ने उसे किसी और का होते देखा

जिस की..........आरज़ू मैं मैंने उम्र गवा दी
उस को सीप के साथ गहराईयों मैं खोते देखा

जिस मोती को संभाले रखा था अपना मुक्कद्दर जान कर
किसी और को वो ही मोती अपने हार मैं पिरोते देखा ...!!!!!
PG


Wednesday, January 27, 2010

वो शक्श ......!!!


मेरे लिए कुछ ख़ास है वो शक्स...
मेरे लिए मेरी रूह है वो शक्स...

जिसकी बातों ने मुज को मुझसे से चुरा लिया,
मेरे लिए मेरी साँसे है वो शक्स...

जिसकी हर एक अदा ने मुझे पागल बना दिया.
मेरे लिए मेरी सारी खुशिया है वो शक्स...

जिसे खुश देख कर मेरा दिल खुश हुआ,
मेरे लिए मेरा नूर है वो शक्स...

जिसे मै अपना साया कह सकू,
मेरे लिए मेरी ज़िन्दगी ही है वो शक्स...
PG


Thursday, December 24, 2009

तेरी चाहत ...!!!


मजबूरी और बेबसी का जो है आलम,
निजात उससे पाने की चाहत है,
इंसानों को अब इंसानियत की है ज़रुरत,
बस उनको यह समझाने की चाहत है

की चाहतें तो हजारों पाल बैठे हैं,
पर न पता किस चाहत की हमसे क्या चाहत है,
की भूल बैठे ज़माना खुशियों का,
न जाने ग़मों को हमसे इतनी क्या चाहत है

चाहते तो हम भी थे चाहतों की हद्द तक,
पर न जाने क्यूँ चाहतों को हदों में सिमटने की चाहत है,
सिमटने से रोका काफी बार इन चाहतों को,
न जाने क्यूँ इन्हें शर्मा जाने की चाहत है

पर हम भी नहीं आशिक कच्चे उनके,
कर देंगे उन्हें बेपर्दा, भले उन्हें इज्ज़त से चाहत है,
हम नहीं छोडेंगे चाहत उनकी,
हमें उनकी चाहत को अपना बनाने की चाहत है
Palak G

Wednesday, December 9, 2009

*****

अंधेरे रास्तों मैं यु तेरी आंखे चमकती हैं
खुदा की बरकतें जैसे पहाड़ों पर उतरती है
महोब्बत करने वाले जब कभी आंसू बहाते हैं
दिलों के आइने धोती हुए पलकें सवरती हैं
धुआं सी बदलिओं को देख कर अक्सर वो कहती है
हमेशा चांदनी मैं बेवफा रूहें भटकती है
हमारी जिन्दगी मैं फूल बनकर कोई आया था
उसी की याद मई अब तक ये फिजा महकती है
मुझे लगता है दिल खीच कर चला आता हैं हाथों पर
तुजे लिखू तो मेरी उगलियाँ ऐसे धड़कती हैं
पलक ( PG )